संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने विष्णुपद मेला क्षेत्र का सघन पैदल निरीक्षण किया। चांद चौरा से शुरू होकर नारायण चुआ, बंगाली आश्रम, विष्णुपद श्मशान घाट और देवघाट होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचे डीएम ने नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं को 15 सितंबर 2026 तक हर हाल में कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश
सड़क मरम्मत,श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु मार्ग में पड़ने वाले सभी गड्ढों व टूट-फूट को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का आदेश।
स्वच्छता व नाला उड़ाही,नालों की मुकम्मल सफाई, खुले नालों को स्लैब से ढकने और जलजमाव की समस्या के तत्काल स्थायी समाधान के लिए नगर निगम को निर्देश।
अतिक्रमण पर कार्रवाई, पिंडदानियों की सुविधा के लिए मार्ग में आने वाले अस्थायी अतिक्रमणों को तुरंत हटाने के आदेश।लटकते व जर्जर तारों को व्यवस्थित करने, केबल बदलने तथा खराब स्ट्रीट एवं हाईमास्ट लाइटों की तत्काल मरम्मत के निर्देश। देवघाट और विष्णुपद मंदिर के पास सुरक्षा बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश।
जिला पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 15 सितंबर तक सभी बुनियादी सुविधाएं शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

إرسال تعليق