संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) गयाजी में ग्रीष्मकालीन सत्र 2026 की 29वीं पासिंग आउट परेड (POP) की तैयारियां पूरी कर ली गई । इस भव्य समारोह का आधिकारिक शुभारंभ विजय ऑडिटोरियम में आयोजित कमांडेंट पुरस्कार समारोह के साथ हुआ। यह पासिंग आउट परेड शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल एंट्री - 65 वें पुरुष कोर्स) और SSCW टेक्निकल (36वें महिला कोर्स) के 35 महिला कैडेटों सहित सैन्य प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक,कमांडेंट पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट सम्मानित.
01 सितंबर 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ओटीए गयाजी के कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह (अति विशिष्ट सेवा मेडल) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र अभ्यास, खेलकूद, ड्रिल, घुड़सवारी और सैन्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कैडेटों एवं कंपनियों को प्रतिष्ठित ट्रॉफियों व मेडल से सम्मानित किया।
प्रमुख पुरस्कार विजेता:-
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एवं जीओसी-इन-सी आर्ट्रैक गोल्ड मेडल एयूओ पी शशि कुमार मेरिट में प्रथम तथा कोर्स के सर्वश्रेष्ठ कैडेट जीओसी-इन-सी आर्ट्रैक सिल्वर मेडल बीयूओ दीपक सिंह रावत मेरिट में द्वितीय,जीओसी-इन-सी आर्ट्रैक ब्रॉन्ज मेडल, खेल एवं ड्रिल में सिल्वर मेडल एसीए नवनीत सिंह मेरिट में तृतीय,बेस्ट महिला ऑफिसर कैडेट (PT) एएसजीटी स्वरूपा महादेव हवालदार,बेस्ट महिला ऑफिसर कैडेट स्पोर्ट्स बीसीए आरुषि पांडे,फिजिकल ट्रेनिंग मेडल ओसी अक्षय वी कोल्हे,सर्वश्रेष्ठ कंपनी (COAS चैम्पियन बैनर व खेल ट्रॉफियां कालिधर कंपनी,सर्वश्रेष्ठ बटालियन कमांडेंट बैनर खेतरपाल बटालियन, सैन्य नेतृत्व का उत्कृष्ट केंद्र:- OTA गयाजी..
18 जुलाई 2011 को स्थापित यह अकादमी भारतीय सेना की तीसरी और सबसे नवीन प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण संस्था है। अपने आदर्श वाक्य "शौर्य, ज्ञान, संकल्प" और धर्मचक्र युक्त प्रतीक चिह्न के साथ ओटीए गयाजी देश की रक्षा के लिए सक्षम, अनुशासित और समर्पित सैन्य नेतृत्व तैयार करने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।

إرسال تعليق