⚡ ब्रेकिंग News

बस्ती में नवागत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन कर, शिकायतों का किया निस्तारण.




थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज - बस्ती जिले के लालगंज थाना के लालगंज के नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।


समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 10 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि तीन शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। मौके पर एक राजस्व और एक पुलिस संबंधी मामले का निस्तारण किया गया।


राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों में भूमि की पैमाइश, सीमांकन, चकमार्ग एवं रास्ते का विवाद, जमीन पर कब्जे की शिकायत, भूमि संबंधी विवाद तथा बंटवारे से जुड़े मामले प्रमुख रहे। वहीं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों में आपसी विवाद, रास्ते को लेकर विवाद तथा अन्य स्थानीय विवादों से संबंधित मामले सामने आए।


प्रभारी निरीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों में मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...