मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 12/09/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं खेल विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला खेल भवन के *सभा कक्ष* में औरंगाबाद प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *जिला खेल पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी* द्वारा की गई।बैठक में सभी पंचायत खेल क्लबों को *सक्रिय रूप से कार्य करने* तथा पंचायत स्तर पर नियमित खेल गतिविधियों एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया। पंचायतों में उपलब्ध खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं अधिक से अधिक युवाओं की खेल गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
*उभरते खिलाड़ियों की सूची तैयार करने का निर्देश*
सभी खेल क्लबों को एक *रजिस्टर संधारित करने* का निर्देश दिया गया, जिसमें पंचायत स्तर पर उभरते हुए खिलाड़ियों एवं विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाएगी। इससे पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार उचित मंच उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
*आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारी का निर्देश*
बैठक में आगामी *एसजीएफआई एवं मशाल प्रतियोगिता* को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी कराने तथा खेल क्लबों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। साथ ही पंचायतों में खेल के अनुकूल वातावरण तैयार करने एवं नियमित अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन पर बल दिया गया।
जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि *आगामी सप्ताह में जिले के अन्य प्रखंडों के पंचायत खेल क्लबों के सदस्यों के साथ भी इसी प्रकार बैठक आयोजित की जाएगी*, ताकि जिले के सभी पंचायतों में खेल क्लबों को सक्रिय करते हुए खेल गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।

إرسال تعليق