⚡ ब्रेकिंग News

साल का तीसरा लोक अदालत 12 सितंबर को -प्रधान जिला जज.


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद। आज व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने यह बातें जिला विधिज्ञ संघ के लॉयर्स हॉल में अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं से अपील है कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक सहयोग करें और अपना बेस्ट परफॉर्मर्स दे।अपलोग वाद के पक्षकारों से काफी नजदीक रहते हैं,उन्हें समझा बुझाकर सुलहनिये वादों के निपटारे के लिए प्रेरित करते रहे और कहा कि बेंको ने आश्वासन दिया है कि बेंक ऋण के निष्पादन में लचीलापन रुख रखेंगे। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सचिव तान्या पटेल ने कहा कि आपके सहयोग से वादों के निष्पादन का दर बढ़ा है। सहयोग बनाये रखें ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादन करायें। जिला न्यायाधीश प्रथम विश्व विभूति गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि सहयोग और प्रयास जारी रखें। जिला न्यायाधीश द्वितीय आनंदिता सिंह ने कहा कि आप लोग के सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है मन से सहयोग करें। जिला न्यायाधीश तृतीय अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन आपके सहयोग के बिना सम्भव नहीं है। अतः आप लोग खुलकर लोक अदालत का समर्थन करते रहे। जिला न्यायाधीश चर्तुथ दिव्या वशिष्ठ ने कहा कि आपके न्यायालय में हजारों सुलहनिये वाद लम्बित है सेकेण्डों में वादों के निष्पादन से आपको कोई नुकसान नहीं होगा शिघ्रता से वाद निष्पादन से वाद के दायर करने के दर में वृद्धि होगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान ने कहा कि समाज के लिए,देश के लिए, न्यायालय के लिए आपका सहयोग नितांत आवश्यक है। जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम अधिवक्तागण यथासंभव अधिक से अधिक वादों के निष्पादन में सहयोग करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन वरीय अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद योगी ने किया और कहा कि छोटे छोटे मामले सुलहनिये मामले को लटका कर रखने से अच्छा है कि पक्षकारों के हीत में राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन करवाये।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...