संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-बोध गयाजी उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और अकादमिक अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने ए.एम. कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी इंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कुलपति के अचानक पहुँचने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान ए.एम. कॉलेज के प्राचार्य तो अपने कक्ष में उपस्थित मिले, लेकिन कई शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए। सबसे अधिक अव्यवस्था परिसर स्थित लॉ कॉलेज में देखने को मिली, जहाँ लॉ यूनिट के प्राचार्य बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। प्राचार्य के कमरे में ताला बंद होने के कारण उपस्थिति पंजी भी अंदर ही बंद थी, जिससे कर्मचारी अपनी हाजिरी दर्ज नहीं करा सके थे। इस लापरवाही और लेटलतीफी पर कुलपति ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और लॉ यूनिट के प्राचार्य से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
प्रो. केशरी ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय क्षेत्र में पठन-पाठन और ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयबद्धता और अनुशासन उच्च शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा हैं, तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुलपति के इस कड़े रुख से विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों में भी हलचल तेज हो गई है।

إرسال تعليق