⚡ ब्रेकिंग News

लंबित ट्रैफिक चालानों के त्वरित निपटारे का विशेष अवसर-जाने कैसे?






मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 03/09/2026 जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिलाषा शर्मा के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत–2026 का आयोजन 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:30 बजे से नगर भवन, औरंगाबाद में किया जाएगा।



 राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न लंबित मामलों के साथ-साथ पात्र लंबित ट्रैफिक चालानों के त्वरित एवं सरल निपटारे हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर वैसे वाहन स्वामी, जिनके ट्रैफिक चालान लंबित हैं और जो निर्धारित शर्तों एवं पात्रता के अंतर्गत आते हैं।वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों एवं संबंधित चालान की प्रति के साथ उपस्थित होकर अपने लंबित चालान का विधिवत निपटारा/समझौता करा सकते हैं। इससे वाहन स्वामियों को लंबित मामलों के समाधान के लिए सरल, सुविधाजनक एवं समयबद्ध अवसर प्राप्त होगा।एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना–2026 के अंतर्गत पात्र मामलों में शमन राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, लंबित चालानों के त्वरित निपटारे, आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से मामलों के समाधान तथा समय एवं धन की बचत जैसी सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। 


जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी संबंधित वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे नगर भवन, औरंगाबाद में आवश्यक दस्तावेजों एवं लंबित चालान की प्रति के साथ उपस्थित होकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं तथा पात्र लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा कराएं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...