⚡ ब्रेकिंग News

कांडी में धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति जागरण में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। कांडी स्थित महावीर मंदिर, सेमौरा गांव के राधा-कृष्ण मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।


वहीं, कांडी मुख्य बाजार में हिंदू नव युवा संघ की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, कांडी मुखिया विजय राम और बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।


कार्यक्रम में हिंदू नव युवा संघ कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश मौर्य, उपाध्यक्ष दिवेश सोनी, कोषाध्यक्ष प्रिंस सोनी, सचिव अमित रंजन बारी, उपसचिव नितिश कुमार, संगठन मीडिया प्रभारी पंकज गुप्ता सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहेंगे।


कमेटी अध्यक्ष प्रकाश मौर्य ने बताया कि कांडी बाजार में प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम को और भी भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी से होगी। इसके बाद कलाकार सूरज तहलका और रिया सोनी द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार की शाम 7 बजे से किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओ अपील किया है कि देखना न भूलें।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...