⚡ ब्रेकिंग News

'गौरव पदक सम्मान समारोह' आयोजित 29वीं पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर भावी सैन्य अफसरों के परिजनों को किया गया सम्मानित।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.




ATH NEWS 11 GROUP :-आज दिनांक  04 /9/2026 को गयाजी ​अफसर प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में आगामी 29 वीं पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर भव्य 'गौरव पदक सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अफसर कैडेटों के गौरवान्वित माता-पिता और परिजनों को उनके अमूल्य योगदान तथा त्याग के प्रतीक के रूप में गौरव पदक से अलंकृत किया गया।​विदेशी व भारतीय सैन्य दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति ​इस अवसर पर वियतनाम पीपुल्स आर्मी के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हुओंग (Lt Gen Le Van Huong) बतौर मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अफसर उपस्थित रहे। उनके साथ दक्षिणी कमान के जनरल अफसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर (एवीएसएम, वीएसएम)


और OTA गया के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह (अति विशिष्ट सेवा मेडल) सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।​राष्ट्र निर्माण और परिवारों का मौन त्याग.

​समारोह के दौरान यह रेखांकित किया गया कि अपने बच्चों में अनुशासन, देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा के संस्कार भरकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले परिवारों का त्याग सैन्य दृढ़ता की वास्तविक आधारशिला है। सम्मान समारोह के उपरांत परिजनों के अभिनंदन में एक भव्य रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया।


​सैन्य बैंड की सुमधुर धुनें और पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन

​कार्यक्रम में भारतीय सेना के सिम्फनी बैंड ने अपनी देशभक्ति धुनों से समां बांध दिया। इसके अलावा मल्लखंभ सेना के जवानों ने अद्भुत शक्ति, संतुलन और फुर्ती का प्रदर्शन किया।


​कलरीपयट्टू पारंपरिक युद्ध कला, गति और अनुशासन के अनूठे संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​गतका  साहस और युद्ध कौशल के इस रोमांचकारी प्रदर्शन पर परिजनों ने खूब तालियां बजाईं।


​05 सितम्बर को रचा जाएगा नया इतिहास ​OTA गयाजी में 05 सितम्बर 2026 को शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल (पुरुष एवं महिला) कोर्स की ऐतिहासिक चौथी पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। इसमें


​SSC (टेक) पुरुष - 65वां कोर्स 218 अफसर कैडेट

​SSC (टेक) महिला - 36वां कोर्स 35 अफसर कैडेट

​कुल 253 नए अधिकारी अंतिम पग पार कर भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे, जो अकादमी की स्वर्णिम विरासत में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...