⚡ ब्रेकिंग News

जन्माष्टमी की धूम: मटकी फोड़ से लेकर माखन खाओ तक, बच्चों ने दिखाया हुनर.






 महराजगंज:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, पनियरा में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान मटका सजाओ, मटका फोड़ और माखन खाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों द्वारा आकर्षक एवं कलात्मक ढंग से सजाए गए मटके लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं मटका फोड़ और माखन खाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

बच्चों द्वारा गोपियों के साथ राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी भी निकाली गई, जिसने विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में कृष्ण भक्ति, उमंग और उत्सव का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्माष्टमी से जुड़ी परंपराओं को भी उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम में मटका सजाओ प्रतियोगिता में सादिया प्रथम, अंशिका द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में साजिदा ने प्रथम, आशिकुन निशा ने द्वितीय और कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में माखन खाओ प्रतियोगिता में नित्यानंद प्रथम, सादिया द्वितीय और लल्ला तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर शिक्षक आशुतोष पटेल, बबिता साहनी, संदीप शर्मा, अखिलेश कुमार, ग्राम प्रधान ढुनमुन प्रसाद सहित विद्यालय की समस्त रसोइया उपस्थित रहीं।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...