⚡ ब्रेकिंग News

ऑपरेशन सतर्क के तहत गया जंक्शन पर लाखो रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब के साथ 4 तस्कर भये गिरफ्तार।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट गयाजी सीपीडीएस टीम और जीआरपी गयाजी की संयुक्त कार्रवाई में 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से कुल 172.260 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,08,724 बताई जा रही है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक (स०उ0नि0) पवन कुमार मय स्टाफ, सीपीडीएस टीम के उप निरीक्षक मुकेश कुमार मय स्टाफ और जीआरपी गया की पुलिस अवर निरीक्षक (पु0अ0नि0) लक्ष्मी मय स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 13349 के गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचते ही कोच संख्या A-2 में सघन जांच अभियान चलाया गया।

​जांच के दौरान ट्रेन के कोच में ट्रॉली बैग और पिठ्ठू बैग लिए चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए चारों युवकों को हिरासत में लिया और उनके बैगों को प्लेटफार्म नंबर 7 के मध्य ओवरब्रिज के पास लाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैगों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।


​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:-

​विशाल कुमार (22 वर्ष), पिता- संजय यादव, निवासी- सूरजमल बिगहा, थाना- बंसी, जिला- अरवल (बिहार)

​हेमंत कुमार (23 वर्ष), पिता- अशोक बाट, निवासी- सूरजमल बिगहा, थाना- बंसी, जिला- अरवल (बिहार)

​सागर कुमार (28 वर्ष), पिता- लाल बाबू यादव, निवासी- सूरजमल बिगहा, थाना- बंसी, जिला- अरवल (बिहार)

​बिट्टू कुमार (19 वर्ष), पिता- राजबलम सिंह, निवासी- गोविंदपुर (वार्ड नं0-10), थाना- कुर्शा, जिला- अरवल (बिहार)

​पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह शराब सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से खरीदकर बिहार में अवैध तस्करी के उद्देश्य से ला रहे थे। ​आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मौके पर सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद पकड़े गए चारों अभियुक्तों और जप्त शराब को जीआरपी थाना गया के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में जीआरपी थाना गया में चारों आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 218/2026, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...