महराजगंज। हरितालिका तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। मेहंदी के आकर्षक डिजाइनों से परिसर में तीज पर्व की रंगत देखने को मिली।
प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की शालू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीए पंचम सेमेस्टर की अन्नू ने द्वितीय तथा बीए पंचम सेमेस्टर की निधि ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएं छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं। हरितालिका तीज जैसे पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ अपनी कला एवं सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में तेजबहादुर वर्मा, दुर्गा शंकर, डॉ. विनय पटेल, राजकिशोर वर्मा, शुभम प्रजापति, दीपमाला पटेल, सुमित्रा पाण्डेय, प्रिया दुबे, सुष्मिता पटेल, गायत्री पटेल, ममता पाण्डेय सहित समस्त महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

Post a Comment