⚡ ब्रेकिंग News

लालगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को दबोच किया न्यायालय रवाना ।





थाना लालगंज से रामजीत की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले में बस्ती के लालगंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को महादेवा चौराहे के पास से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी रूधौली के पर्यवेक्षण में की गई। आरोपी सिद्धू पुत्र वाघे उर्फ निरंजन पर नए कानून की धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। वह बानपुर गांव, थाना लालगंज, जिला बस्ती का निवासी है।


आरोपी की गिरफ्तारी 1 सितंबर को सुबह करीब ग्यारह बजे महादेवा चौराहे के पास से अमल में लाई गई। इस दौरान मानवाधिकार और सर्वोच्च न्यायालय के नियमों का पूरी तरह पालन किया गया।


थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कुल पांच पुलिसकर्मी शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...