⚡ ब्रेकिंग News

हे0का0 की बहादुरी को सलाम, नाबालिग की जान बचाकर बने जीवनरक्षक; पुलिस महानिरीक्षक रेलवे.व अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।




थाना लालगंज से रामजीत की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती। रेलवे स्टेशन बस्ती के प्लेटफार्म संख्या-03 पर 26 अगस्त को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब ट्रेन पकड़ने के दौरान एक नाबालिग महिला यात्री असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आ गई। प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे हे0का0 उमेश यादव व का0 इरफान अंसारी ने बिना समय गंवाए तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए नाबालिग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली।


घटना ट्रेन संख्या 14232 मनवार संगम एक्सप्रेस के प्लेटफार्म से रवाना होने के दौरान हुई। नाबालिग यात्रा शुरू करने के लिए ट्रेन पकड़ रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन की चपेट में आ गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए हे0का0 उमेश यादव व का0 इरफान अंसारी तत्काल मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना नाबालिग को सुरक्षित बचाया।


दोनों जीआरपी जवानों की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी बहादुरी और मानवीय कार्य की सराहना की। जीआरपी टीम के इस सराहनीय कार्य को पुलिस विभाग ने भी गंभीरता से लिया।


इसी बहादुरी और जीवनरक्षक कार्य के लिए 01 सितंबर 2026 को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में हे0का0 उमेश यादव व का0 इरफान अंसारी को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी. ने पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ श्री आर.के. भारद्वाज और अपर पुलिस अधीक्षक (स्टाफ ऑफिसर) श्री अनिल कुमार की उपस्थिति में दोनों जवानों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...