झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से लेकर बाजार और कस्बों तक सोमवार को तीज व्रत को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। तीज व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं ने सज-धजकर विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस दौरान कांडी प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांवों के शिव मंदिरों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। व्रतियों ने पंडित-पुजारियों को बुलाकर विधि-विधान से पूजा कराई तथा तीज व्रत की कथा भी सुनी। मंदिर परिसर में बालू का भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतीकात्मक प्रतिमा बना कर पूजा की जिससे भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।व्रतियों द्वारा पूजा के लिए विशेष रूप से पेडुकिया, सेव, केला, खीरा सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद तैयार किए गए। वहीं फूलों से सजी डलिया और पूजा की थाली लेकर महिलाएं मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव व माता पार्वती के समक्ष मनोकामना मांगते हुए प्रार्थना की कि उनके पति की उम्र लंबी हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे।कई स्थानों पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया, जिससे आसपास का वातावरण शिवमय हो गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। तीज व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

إرسال تعليق