⚡ ब्रेकिंग News

कांडी में ‘न्याय आपके द्वार’ रथ के माध्यम से लोगों को दी गई कानूनी जानकारी.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी में ‘न्याय आपके द्वार’ रथ से किया गया जागरूकता अभियान कांडी प्रखंड के कई ग्रामीण क्षेत्रों समेत कांडी ब्लैक के पास  सोमवार को कांडी विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के तत्वावधान में ‘न्याय आपके द्वारा’ जागरूकता अभियान चलाया गया। सिविल न्यायालय, गढ़वा के आदेश के आलोक में निकाले गए जागरूकता रथ के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को उनके कानूनी अधिकार, कर्तव्य एवं न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस दौरान न्यायालय से संबंधित पदाधिकारियों एवं अस्थायी लोक अदालत के सदस्यों ने रथ पर सवार होकर लोगों के बीच विधिक जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया। टीम ने आम लोगों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न नियम-कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को न्याय पाने से वंचित नहीं होना चाहिए।

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही विवादों के समाधान के लिए लोक अदालत जैसी वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।

रथ के माध्यम से ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में उचित कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक न्याय एवं विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाना रहा।

अभियान में डिप्टी चीफ अनीता रंजन, अस्थायी लोक अदालत सदस्य तृप्ति, मनोज कुमार दुबे, पीएनबी रामनरेश मेहता, परशुराम, नवनीत कुमार दुबे एवं कृष्ण कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को सरल भाषा में कानून की जानकारी दी गई, जिससे आम नागरिक अपने अधिकारों और न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया से परिचित हो सकें।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...