⚡ ब्रेकिंग News

मनेन्द्रगढ़ में JKHRCCF की ब्लॉक कोर्डिनेटर कन्नू प्रिया अग्रवाल की सराहनीय पहल,पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाया साथ बिना पुलिस-कोर्ट के मामले का हुआ निपटारा, बेटी के पिता ने हाथ जोड़ जताया आभार।

मनेन्द्रगढ़ से सुधा राजपूत की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11:- आप देख रहे हैं ATH NEWS 11 और मैं हूँ सुधा राजपूत । अक्सर पारिवारिक विवादों में लोग गुस्से में आकर पुलिस और कोर्ट-कचहरी का दरवाजा खटखटाते हैं, जिससे रिश्ते हमेशा के लिए टूट जाते हैं। लेकिन मनेन्द्रगढ़ से एक बेहद सकारात्मक खबर सामने आई है, जहाँ 'जन कल्याण ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन' की समझदारी ने एक बिखरते परिवार को फिर से जोड़ दिया है। आइए देखते हैं ये खास रिपोर्ट...




मामला मनेन्द्रगढ़ का है, जहाँ एक नवविवाहिता शादी के कुछ समय बाद ही अपना ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। मायके में रहने के दौरान वह अपने भाइयों से पैसों की मांग को लेकर लगातार झगड़ा कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, मानसिक तनाव (हल्की मेंटल डिस्टर्बेंस) के चलते वह ऐसा व्यवहार कर रही थी, जिससे पूरा परिवार परेशान था और मामला थाने-कचहरी तक पहुँचने की कगार पर था।


इसी बीच 'जन कल्याण ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन' (JKHRCCF) की ब्लॉक कोर्डिनेटर कन्नू प्रिया अग्रवाल ने मामले की बागडोर संभाली। उन्होंने दम-खम और पूरी सूझबूझ के साथ दोनों पक्षों को एक साथ बैठाया। नवदम्पति और परिवार को समझाइश दी कि मायके में रहना है तो सबसे रिश्ते बनाकर रखने होंगे। ब्लॉक कोर्डिनेटर ने परिवार को कोर्ट और थाने के चक्करों से बचने की अहम सलाह दी।


काउंसलिंग का असर यह हुआ कि नवविवाहिता को अपनी गलती का अहसास हुआ और वह तुरंत बैकफुट पर आ गई। भाई-बहन का यह विवाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के आपसी सहमति से सुलझ गया। मामले के शांतिपूर्ण निपटारे के बाद, लड़की के पिता ने राहत की सांस ली और हालात को संभाल लेने के लिए हाथ जोड़कर JKHRCCF की टीम का शुक्रिया अदा किया।


 


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...