⚡ ब्रेकिंग News

चोरी के मोबाइल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल स्थित गयाजी रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आरपीएफ  और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोबाइल चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से चोरी के 02 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 33,000 रुपये आंकी गई है।


​फुट ओवरब्रिज के पास संदिग्ध स्थिति में पकड़ाए...

जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ पोस्ट गया के सहायक उप-निरीक्षक रणधीर कुमार, जीआरपी की पु०अ०नि० लक्ष्मी, सीपीडीएस टीम और पुलिस बल के साथ प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित मिडिल फुट ओवरब्रिज पर गश्त व संदिग्धों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देख रोका गया और पूछताछ की गई।

​बरामदगी और अभियुक्तों की पहचान पूछताछ के दौरान दोनों युवक स्टेशन परिसर में रहने से संबंधित कोई वैध टिकट या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे यात्रियों के मोबाइल चोरी कर छिपाकर रखते हैं।

​तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से 


निम्नलिखित सामान बरामद हुआ।

​रौशन कुमार 27 वर्षपिता- चंद्रमा साव, निवासी- दौलतपुर, थाना- हल्दीपुर, जिला- गया। बरामदगी 01 अदद सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल

​राहुल कुमार 19 पिता- उमाशंकर प्रसाद, निवासी- खरखुरा, थाना- डेल्हा, जिला- गयाजी बरामदगी 01 अदद मोटोरोला एंड्रॉयड मोबाइल

​मामला दर्ज, भेजे गए जेल...

मौके पर विधिवत जब्ती सूची तैयार कर दोनों मोबाइलों को जब्त किया गया और दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना गया के सुपुर्द कर दिया गया। इस संदर्भ में जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 231/2026 (दिनांक 13/08/2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...