⚡ ब्रेकिंग News

विद्यालय में चोरों का धावा: ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, राशन और बर्तन साफ.





महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, खाद्यान्न, बर्तन और ब्लूटूथ स्पीकर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। विद्यालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, तीन सितंबर को विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षक और रसोइया स्टोर रूम में ताला लगाकर घर चले गए थे। चार सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद रहा। पांच सितंबर को विद्यालय खुला तो स्टोर रूम का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

जांच के दौरान एक एचपी गैस सिलेंडर, दो बोरा गेहूं, दो बोरा चावल, करीब 25 किलो अरहर की दाल, भगौना, कुकर, कड़ाही समेत कई बर्तन और ब्लूटूथ स्पीकर गायब मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

प्रधानाध्यापक तनवीर अहमद ने बताया कि विद्यालय में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...