⚡ ब्रेकिंग News

थाना लालगंज में जन्माष्टमी की धूम, कान्हा के जन्म पर गूंजे जयकारे.

 




थाना लालगंज से रामजीत की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले के थाना लालगंज परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के अलावा ग्राम प्रधान, स्थानीय पत्रकार, समाजसेवी और क्षेत्र के अन्य लोग शामिल हुए।


भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मध्यरात्रि में कान्हा के जन्म के समय उपस्थित लोगों ने जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया गया तथा उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।


इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और मानवता का संदेश देता है। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की सहभागिता से आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला।


जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में देर रात तक श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा तथा कान्हा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...