⚡ ब्रेकिंग News

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत औरंगाबाद में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, खेल के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश.

 


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 04/09/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत   04 सितंबर 2026 को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता को लेकर बृहद आश्रय गृह बभंडी, औरंगाबाद के मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।


फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन युवाओं एवं आमजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से किया गया। मैच में सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग महेशानंद के नेतृत्व में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला बाल संरक्षण कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर खेल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युवाओं की ऊर्जा एवं प्रतिभा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है। नियमित रूप से खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर युवा न केवल अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। बल्कि शिक्षा, रोजगार, करियर निर्माण एवं सामाजिक विकास में भी प्रभावी योगदान दे सकते हैं।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही युवाओं एवं आमजनों से नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। फैंसी क्रिकेट मैच के माध्यम से “नशा छोड़ें, जीवन से जुड़ें” का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...