मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 10/09/2026 *जिला विधिज्ञ संघ में एक शोकसभा आयोजित कर पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यदेव यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट के मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई*। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन पूर्व लोक अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह ने किया।अधिवक्ता *सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि वक्ताओं ने कहा कि सुर्यदेव यादव मधुभाषी व्यवहार कुशल,पटना उच्च न्यायालय में अपर महाधिवक्ता थे।विधिज्ञ परिषद बिहार के सदस्य थे,स्टेट बार काउंसिल पटना के सदस्य थे*। उन्होंने अदालतों में जनहित याचिकाओ और राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न कानूनी मामलों में जोड़दार बहस और मजबूत पैरवी किया था। वकालत के शुरुआती दिनों में पटना व्यवहार न्यायालय में सबसे कम उम्र के लोक अभियोजक बने थे। युवा अधिवक्ता कल्याण समिति पटना के अध्यक्ष पद को गौरवान्वित किया था। सूर्यदेव बाबू जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद से विशेष लगाव रखते थे, सदैव आते रहते थे।इस अवसर पर लोक अभियोजक अजय कुमार, पूर्व लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, वरीय अधिवक्ता तिलक यादव,कमला यादव ने शोक व्यक्त किया है।

إرسال تعليق