⚡ ब्रेकिंग News

लेहड़ा मंदिर मोड़ पर युवक का शव मिलने से मची सनसनी, वजह बनी पहेली.

 



महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत हादसे में हुई, बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। युवक की पहचान कराने के साथ ही उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...