⚡ ब्रेकिंग News

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम, बीडीओ ने छात्र छात्राओं को किया जागरुक।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से इन दिनों विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में बीडीओ राकेश सहाय ने प्लस टू कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी।

संवाद के दौरान बीडीओ राकेश सहाय ने छात्रों को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है अथवा जो पहले ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पात्र युवा स्वयं जागरूक हों और अपने आसपास के ऐसे युवाओं को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

बीडीओ ने कहा कि मतदाता बनना केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है। युवा वर्ग लोकतंत्र की मजबूत नींव है और अधिक से अधिक पात्र युवाओं का मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करेगा।

विद्यालय में आयोजित इस संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने भी मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त की और प्रक्रिया को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। प्रशासन की ओर से युवाओं से अपील की गई कि पात्रता पूरी करने वाले सभी युवा समय रहते फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...