⚡ ब्रेकिंग News

बिना सूचना प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, उसके बाद क्या हुआ पढ़ें खबर विस्तार.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11 :- गढ़वा उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने बुधवार को बिना किसी पूर्व सूचना के कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीडीसी के अचानक प्रखंड कार्यालय पहुंचने से कर्मियों में हलचल मच गई। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों से प्रखंड में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने मनरेगा के बीपीओ तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से संचालित योजनाओं की स्थिति, प्रगति एवं क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। इसके बाद डीडीसी प्रेमलता मुर्मू राणाडीह पंचायत पहुंचीं, जहां उन्होंने 15वें वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी योजना का चयन करते समय उसकी उपयोगिता और स्थानीय जरूरत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि सरकारी राशि का वास्तविक लाभ ग्रामीणों को मिल सके। औचक निरीक्षण के क्रम में डीडीसी भंडरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचीं। वहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के नियमित रूप से संचालित नहीं होने तथा भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद नवनिर्मित भवन से केंद्र का संचालन नहीं किए जाने की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यदि नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र उसी पोषण क्षेत्र के अंतर्गत आता है, तो उसी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित कर्मियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डीडीसी ने कांडी प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में गंभीरता बरतने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करने की बात कही। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीडीसी ने मोहम्मदगंज भीम बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित लोगों एवं कर्मियों को हर स्तर पर सतर्कता बरतने तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, मनरेगा बीपीओ कमलेश, 15वें वित्त के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमंग पांडेय, प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शुभम कुमार, मनरेगा लेखापाल धीरज तथा राणाडीह के रोजगार सेवक मानस सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...