⚡ ब्रेकिंग News

अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की बड़ी सफलता, कार्रवाई कर 10 वाहन किये जब्त, लगाया जुर्माना.





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 09/09/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनन विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पिछले 48 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान में अवैध रूप से कोयला परिवहन करते 8 कोयला लदे वाहन तथा 2 बिना ढके खनिज परिवहन करते वाहनों सहित कुल 10 वाहन जब्त किए गए हैं। खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी अंकित कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्रवाई में खान निरीक्षक राजू कुमार, कुमार प्रत्युष एवं  मिथुन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


अभियान के दौरान अवैध कोयला लदे वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों द्वारा कोयला परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इससे पूर्व भी अभियान के दौरान अवैध कोयला लदे एवं बिना ढके खनिज परिवहन करते अन्य वाहनों को जब्त किया गया था। इस प्रकार पिछले 48 घंटे में कुल 10 वाहन—8 कोयला लदे तथा 2 बिना ढके खनिज परिवहन करते वाहन—जब्त किए गए हैं, तथा संबंधित वाहन मालिकों पर लगभग 1 करोड़ रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।खनन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवैध कोयला परिवहन एवं बिना ढके खनिज परिवहन की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने तथा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी अंकित कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित जुर्माना राशि जमा किए जाने के उपरांत नियमानुसार जब्त वाहनों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। जुर्माना राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...