⚡ ब्रेकिंग News

नेपाल की तबाही का असर, नारायणी पर हाई अलर्ट, SSB की बचाव टीम मुस्तैद.

 



महराजगंज। नेपाल में लगातार बारिश और आपदा की स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। निचलौल क्षेत्र के टेल फॉल स्थित नारायणी नदी के किनारे शुक्रवार को भी एसएसबी की बचाव टीम मुस्तैद रही। जवान लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में हैं।

जानकारी के मुताबिक, नारायणी नदी में फिलहाल करीब 99 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। हालांकि शुक्रवार तक नदी की स्थिति सामान्य बनी रही, लेकिन नेपाल में लगातार बारिश और बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। नदी किनारे बसे इलाकों और वहां आवाजाही करने वाले लोगों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

शुक्रवार को निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह टेल फॉल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद एसएसबी के बचाव दल से नदी के जलस्तर और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नदी किनारे मौजूद लोगों को तत्काल वहां से दूर रहने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाए। बचाव दल को जलस्तर में होने वाले किसी भी बदलाव की तत्काल सूचना प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में और सामान्य है, लेकिन नेपाल में बनी परिस्थितियों को देखते हुए नदी की निगरानी लगातार जारी रहेगी। प्रशासनिक अधिकारी भी क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर हालात का जायजा ले रहे हैं।

     प्रभारी महराजगंज 

        कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...