झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय से शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि कांडी प्रखंड क्षेत्र के वैसे युवक-युवतियां, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे तत्काल फॉर्म-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ अथवा प्रखंड कार्यालय में जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
राकेश सहाय ने बताया कि नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी दें और 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवक-युवतियों को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रोत्साहित करें।
उन्होंने कहा कि यह अभियान 1 अक्टूबर तक चलेगा। योग्य युवक-युवतियां समय रहते फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।

إرسال تعليق