झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के लमारी कला पंचायत अंतर्गत चतरी टोला में शुक्रवार दोपहर बरामद शव की शिनाख्त उसी टोले के निवासी अंकज रजवार पिता भंगी रजवार उम्र 21 वर्ष को लेकर पुलिस एक महिला से पुछताछ कर रही है। मृतक का शव उसके घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत में पाया गया है। काला जिंस व काला शर्ट पहने युवक के शरीर व गले पर चोट के निशान व फोड़े पाए गए हैं।
जबकि एक चर्चा गांव में जोरों से चल रही है कि किसी ने उसे गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे फोन करके बुलाया था। उसके बाद वह वापस नहीं आया। उसे बिजली का करंट लगाकर मार डालने की भी चर्चा है। यह बात हर किसी की जुबान पर है कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। खोजते खोजते शव मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण खोजी कुत्ता मंगाने पर अड़े हुए थे। पुलिस ने खोजी कुत्ता मंगाया भी। देर शाम पहुंचा कुत्ता मक्के की खेत में घुमते हुए टोले पर के बिशुनदेव रजवार के घर में जाकर बैठ गया। इन्हीं के मक्के के खेत में शव भी पाया गया है। बिशुनदेव रजवार के घर में मौजूद एकमात्र महिला सबिता देवी से पुलिस पुछताछ कर रही है। घर के बुजुर्ग व लड़की घर में मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने कहा कि बभनी गांव की घटना की यहां भी पुनरावृत्ति हुई है।
थाना प्रभारी मो अशफाक आलम ने कहा कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुए कुछ कहा नहीं जा सकता।

إرسال تعليق