संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी जनपद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शहर के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित व्हाइट हाउस कंपाउंड के मोतीमणि अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों से ठगी कर रहा था। पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले के रहने वाले हैं।
छापेमारी और बरामदगी==
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक (SP City) के नेतृत्व में साइबर थाना, रामपुर थाना और तकनीकी शाखा की एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने 6 अगस्त को मोतीमणि अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 04 (सी) में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने लैपटॉप और मोबाइल बंद करने लगे।
मौके से पुलिस ने 6 लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 22 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 500 GB का हार्ड डिस्क, 5 हाथ की घड़ी, 1 वाईफाई मशीन, 4 लैपटॉप चार्जर, 5 माउस, एक नोटबुक, एक्सटेंशन वायर और ₹9,500 कैश बरामद किया है।
ठगी का तरीका===
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स के फर्जी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर काम करते थे। ठगी के लिए वे AnyDesk, UltraViewer और Port SIP Client जैसे रिमोट एक्सेस ऐप का इस्तेमाल करते थे, जिससे पीड़ितों के मोबाइल व कंप्यूटर का कंट्रोल हासिल कर लेते थे। इसके अलावा, TextPlus ऐप के जरिए फर्जी आईडी तैयार कर ग्राहकों को मदद का झांसा देते थे और फिर लिंक या ओटीपी भेजकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
नवेद अनवर - बेनियापुकुर, कोलकाता
अफजल हुसैन - पाकसरकस, बेनियापुकुर, कोलकाता
ओसामा परवेज - बेनियापुकुर, कोलकाता
सदाशिव भान - बालीगंज, बेनियापुकुर, कोलकाता
मो० इंजमाम आलम - इंताली, कोलकाता
मो० सलमान - तालतला, कोलकाता
अदनान अहमद - तालतला, कोलकाता
जीमल हुसैन - तालतला, कोलकाता
मो० शाहिद - पाक स्ट्रीट, कोलकाता
पुलिस की आगे की कार्रवाई
इस मामले में रामपुर थाना में कांड संख्या 472/26 (दिनांक 06/08/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क व सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

إرسال تعليق