⚡ ब्रेकिंग News

स्वर्गीय विक्रमा सिंह की स्मृति में एक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, आखिर कहां पढ़ें खबर विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहरपुर में शुक्रवार को स्व. विक्रमा सिंह की स्मृति में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्व. विक्रमा सिंह  के पुत्र सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी सुनील कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था कि उक्त विद्यालय से जो छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय व जिले स्तर पर टॉप किया है, उन्हें सम्मानित कर हौसला बढ़ाना। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे बीआरसी कांडी के बीपीओ रविन्द्र कुमार  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद स्वागत गान गा कर अतिथियों का स्वागत किया।  प्रधानाध्यापक आदित्य गुप्ता ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को गुलदस्ता भेंट करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर  स्वागत किया।भवनाथपुर जमा दो उच्च विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सुशील कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र- छात्राओं से कैरियर व शिक्षा से संबंधित वार्तालाप किया। कई छात्र छात्राओं ने उनसे प्रश्न किया कि यूपीएससी, इंजीनियरिंग, नीट की तैयारी कैसे करें तथा  चिकित्सक, शिक्षक ,  वकील  आदि बनने के लिए किस  प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ेगा। छात्र छात्राओं के प्रश्न पर मुस्कुराते हुए विज्ञान शिक्षक ने बड़े ही गंभीरता से प्रोसेस के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। जबकि वायु सेना के अधिकारी सुनील सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह


दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर वकील ने भी बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सत्यमार्ग पर चलकर सफलता हासिल करने की गंभीर बातें बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा उतनाही दहाड़ेगा। वहीं मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने बच्चों को कहा कि निरंतर शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा सबसे बड़ा धन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष चलेगा। जो बच्चे टॉप कर अपने क्षेत्र का नाम जिला व राज्य स्तर पर करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। संबोधन से पूर्व लव कुमार यादव 96.4 , 

गोखुल विश्वकर्मा 83.4 , नित्यानंद चौधरी 83.4 , आकांक्षा रानी 86.4, अंजलि कुमारी 87.6 को सम्मानित किया गया, जिनका अपने विद्यालय और जिला स्तर पर टॉप लिस्ट में नाम शामिल था। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार ने किया । मौके पर  शिक्षक कमलाकांत पाठक, किशोर कुमार, संजय कुमार, अजीत कुमार सिंह सहित अभिभावक गण मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...