⚡ ब्रेकिंग News

पढ़ाई की रिपोर्ट कार्ड लेकर आमने-सामने हुए शिक्षक-अभिभावक.




 

महराजगंज। दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने पहुंचकर अपने पाल्यों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालय में उनकी गतिविधियों और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी शिक्षकों से प्राप्त की। इस दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति को लेकर सकारात्मक संवाद का माहौल रहा।

विद्यालय की ओर से कक्षा एक से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं की बीते तिमाही परीक्षा के अंक अभिभावकों को बताए गए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति, नियमितता और प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए पढ़ाई में और बेहतर परिणाम के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और बच्चों की प्रगति को लेकर शिक्षकों से संवाद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की कमजोरियों को दूर करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अभिभावकों से नियमित सहयोग और संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

सम्मेलन में विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, असिस्टेंट डायरेक्टर मोहम्मद महफूज अली, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, वाइस प्रिंसिपल कमलिया सरकार, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल सहित श्रवण विश्वकर्मा, दीनानाथ तिवारी, राजेंद्र कुमार, गंगेश वर्मा, मनमीत कुमार पटेल, महेंद्र उपाध्याय, राहुल जायसवाल, उषा सिंह, नेहा पटेल, सीमा पांडे, नीलू वर्मा और प्रीति जायसवाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...