थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP लालगंज - बस्ती जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली में चरी के खेत में खून और गन्ने के खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार की मध्यरात्रि खेत के पास गोली चलने की आवाज भी सुनी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ कलवारी बृजेश सिंह, एसएचओ संतोष कुमार के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अवशेष व खून के नमूने जुटाए गए। मौके पर पहुंचकर हिन्दू संगठन के लोगों ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। कलवारी पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर एक नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
बैड़ारी एहतमाली निवासी कोमल प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि गुरुवार की रात में वह अपने घर पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज उन्हें सुनाई दी। इसके बाद उन्हें घर के सामने लगभग दो सौ मीटर स्थित गांव के जियाऊ और हमीद के चरी के खेत में आठ से दस लोग शोरगुल करते दिखाई पड़े। जिनमें भागते हुए गांव के रहने वाले एक लड़के को पहचाना। मोबाइल खराब होने के कारण रात में सूचना पुलिस को नहीं दे पाया। सुबह उठ कर देखा तो चरी के खेत में खून फैला हुआ था और चरी का पौधा बिखरा हुआ था। बगल में राम कुमार के गन्ने के खेत में जानवर के अवशेष पड़े थे। जिससे लग रहा था कि किसी जानवर को मार कर उसे उठा ले जाया गया है। इसकी सूचना उन्होंने यूपी 112 पर दी। सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह पुलिस अफसरों संग बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बैड़ारी मुस्तकम गांव में कुछ लोगों के पास लाइसेंसी बंदूकें हैं, जो वन्यजीवों और प्रतिबंधित पशुओं के अवैध शिकार के शौकीन हैं।
घटना की सूचना मिलते ही...
विश्व हिन्दू महासंघ परिवार बस्ती ने की कड़ी कार्रवाई की मांग : और घटना स्थल पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष कलवारी से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर नसीरु के बेटे और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कलवारी थानाक्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव की घटना एक नामजद समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज
*फोरेंसिक टीम ने भी जुटाए साक्ष्य*...
मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी कुदरहा डॉ. फजील खान और पशु चिकित्सा अधिकारी कलवारी डॉ. गिरीश वर्मा की टीम पहुंच गई। साथ ही मुख्यालय से फोरेंसिक टीम भी आ गई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। संदिग्ध अवशेष के नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लैब, गोरखपुर भेजे गए हैं।

إرسال تعليق