⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी में आज शाम बंद रहेंगे कई मुख्य रास्ते घर-घर तिरंगा यात्रा' को लेकर प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- देखें डायवर्जन प्लान।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-​गयाजी शहर में 12 अगस्त को आयोजित होने वाली 'घर-घर तिरंगा वितरण यात्रा' और विशाल मानव श्रृंखला को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। समाहरणालय परिसर से गांधी मैदान तक निकलने वाली इस यात्रा और गांधी मैदान के दक्षिणी फ्लैंक में प्रस्तावित मानव श्रृंखला में लगभग 5,000 से अधिक वरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

​सुचारू यातायात और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने 12 अगस्त को अपराह्न 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। Emergency वाहनों (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।


​इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित--

​पीरमंसूर चौक से गेवाल बिगहा पीरमंसूर चौक से गेवाल बिगहा मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

​जिला स्कूल से गांधी मैदान जिला स्कूल से काशीनाथ मोड़ और गांधी मैदान की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे।

​गेवाल बिगहा व एपीआर मोड़ गेवाल बिगहा, काशीनाथ मोड़ और एपीआर मोड़ से गांधी मैदान की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

​गेट नंबर 7 / चर्च मोड़ गांधी मैदान के 7 नंबर गेट (चर्च के पीछे) से गांधी मैदान की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।

​दिघ्घी तालाब से समाहरणालय दिघ्घी तालाब की ओर से समाहरणालय जाने वाले मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी।

​सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा तय किए गए वैकल्पिक मार्ग आम जनता की सहूलियत और जाम से बचाव के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित वैकल्पिक रास्ते तय किए हैं:

​रेलवे स्टेशन से सिकरिया मोड़ जाने के लिए: वाहन चालकों को करीमगंज और मिर्जा गालिब मार्ग होते हुए सिकरिया मोड़ की ओर निकाला जाएगा।

​पीरमंसूर चौक से आगे जाने के लिए: पीरमंसूर चौक की ओर से आने वाले वाहन कोयरीबाड़ी, नादरा गंज, दिघ्घी तालाब मोड़, हरिदास सेमिनरी और गेवाल बिगहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

​गांधी मैदान से समाहरणालय की ओर: इस मार्ग पर सड़क की दक्षिणी लेन से वाहनों का परिचालन पूर्व की भांति सामान्य रूप से जारी रहेगा।

​यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और दिए गए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...