⚡ ब्रेकिंग News

जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय परिसर में किया ध्वजारोहण.




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद.


औरंगाबाद।आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी  अभिलाषा शर्मा द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित शहीद स्वंत्रता सेनानी जगतपति कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इसके पश्चात जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों द्वारा जिला पदाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, समाहरणालय के कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...