मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।आज दिनांक-19 अगस्त 2026 को आगामी छठ पूजा के अवसर पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं* उपलब्ध कराने तथा तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा (भा॰प्र॰से॰) द्वारा आज देव प्रखंड क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने *पार्किंग स्थल एवं आवासन स्थल* का जायजा लिया तथा छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आवासन स्थल पर उपलब्ध *हाई मास्ट लाइट की सुविधा* का भी निरीक्षण किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश की सुविधा मिल सके।
जिलाधिकारी द्वारा *देव मोड़ से सूर्यकुंड तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था* सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा हो तथा पूरे मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध रहे।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने *रुद्रकुंड एवं सूर्यकुंड* का भी निरीक्षण किया। दोनों स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से *Health & Wellness Centre* की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, प्राथमिक उपचार एवं अन्य चिकित्सा सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया द्वारा *पोखर के समीप सोलर ट्री लगाने का प्रस्ताव* भी दिया गया, जिससे परिसर में प्रकाश एवं सौंदर्यीकरण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आगामी छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए समुचित *प्लानिंग एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने* का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देव पहुंचने की संभावना को देखते हुए *पेयजल, प्रकाश, आवासन, पार्किंग, स्वच्छता, जलनिकासी, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आवागमन* से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उक्त निरीक्षण के दौरान *जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, देव, अंचलाधिकारी, देव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, देव* सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment