मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक-23/08/2026 को औरंगाबाद जिला परिषद सभागार में महिला सशक्तिकरण संवाद, समूह गीत एवं भक्ति संगीत,नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक सहभागिता तथा सामूहिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण संवाद से संबंधित प्रतियोगिता का विशेष रूप से आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक भूमिका, उनके अधिकार, आत्मनिर्भरता, निर्णय लेने की क्षमता तथा समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी जैसे विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
संवाद के दौरान महिला सशक्तिकरण को केवल महिलाओं से संबंधित विषय न मानकर परिवार, समाज एवं राष्ट्र के समग्र विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं नेतृत्व के समान अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह उपाध्यक्ष किरण सिंह,अनिता सिंह एवं उपस्थित अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर एवं केक काट कर किया।
महिला सशक्तिकरण संवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रभावी एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बाल विवाह दहेज प्रथा, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों के विचारों में यह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार एवं सशक्त समाज की आधारशिला होती है।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज के विकास में प्रत्येक वर्ग की समान एवं सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। महिलाओं को अवसर एवं सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और क्षमता को उचित मंच उपलब्ध कराना समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। महिला संवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत निर्णायक मंडल के निर्णय के आलोक में प्रथम विजेता के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी को प्रथम विजेता मिंटू सिंह शिक्षिका को द्वितीय विजेता डॉ पूर्णिमा सिंह योग शिक्षिका एवं मीनाक्षी सिंह को तृतीय विजेता घोषित किया गया। अनिता सिंह को कार्यक्रम सहयोगी के रूप में जिला परिषद द्वारा सम्मानित किया गया।

Post a Comment