⚡ ब्रेकिंग News

'हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में निकाली गई तिरंगा यात्रा.





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।





औरंगाबाद। आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।



तिरंगा यात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।



तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों एवं प्रमुख क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा से पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संचार हुआ। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर अभियान में सहभागी बनें और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...