मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 03/08/2026 मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ *'हर घर तिरंगा' अभियान* की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले अभियान के सफल संचालन, राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता, वितरण, जनभागीदारी तथा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अधिकतम घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराना है। उन्होंने कहा कि अभियान पूर्णतः *जनभागीदारी आधारित* हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं *फ्लैग कोड* का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में निर्देश दिया गया कि अभियान के दौरान *तिरंगा वितरण अभियान, तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, सरकारी भवनों की त्रिवर्णीय रोशनी, ‘हर घर तिरंगा’ थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा ‘सेल्फी विद तिरंगा’* जैसे कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, वार्ड प्रतिनिधियों, पैक्स, एनसीसी, एनएसएस, मेरा युवा भारत, खेल क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों तथा नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह अभियान जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सके।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड द्वारा लगभग **4,000 राष्ट्रीय ध्वजों** का क्रय एवं वितरण किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, पैक्स एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रत्येक परिवार तक तिरंगा पहुंच सके।
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, प्रत्येक सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाए तथा *’सेल्फी विद तिरंगा’*अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंडवार ध्वजों की समयबद्ध खरीद एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए, पंचायतवार वितरण योजना तैयार की जाए तथा प्रतिदिन अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाए। साथ ही *12 अगस्त, 2026* को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य *तिरंगा यात्रा* आयोजित करने तथा अभियान की नियमित प्रगति रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें तथा अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिले के प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकाधिक घरों एवं संस्थानों में तिरंगा , जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज उपस्थित थे।

إرسال تعليق