⚡ ब्रेकिंग News

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई, उसके बाद क्या हुआ आइए जानते हैं खबर के माध्यम से.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड के सभी शिव मंदिरों में सोमवार को पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही ।सुबह से हीं बाबा भोले के भक्त पूजा अर्चना करने के लिए अपने नजदीक के शिव मंदिरों में जाकर पूजा सम्पन्न किए ।इन भक्तों में महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गयी। प्रखण्ड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर पहली सोमवारी को पूजा अर्चना करने वालो की अधिक भीड़ देखी गयी । श्रद्धालु भक्तों ने सतबहिनी झरना पहुंचकर शिव मंदिर में जलाभिषेक तो किए हीं साथ हीं अन्य आठ मंदिरों में भी पूजा अर्चना किए।पुजारी आदित्य पाठक व प्रवीण पाण्डेय ने पूजा अर्चना सम्पन्न कराए।व्यवस्था को लेकर स्थानीय कमिटि के कई सदस्य मुस्तैद दिखे।इसके अलावा गरदाहा स्थित प्राचीन मठ ,चोका, भिलमा,सेमौरा,खरौंधा ,अधौरा ,कांडी, लमारी, घटहुआँ,घोड़दाग सहित प्रखण्ड के अन्य सभी शिव मंदिर में पहली सोमवारी की पूजा अर्चना धूमधाम से किया गया।आज मौसम साफ व खुला रहा तेज धूप नही था।उपवास रहने वाले भक्तों के साथ मौसम सात दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...