⚡ ब्रेकिंग News

खेत में दौड़ रहा था मौत का करंट, तार की चपेट में आकर महिला की मौत.



 


महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा पंजूम गांव के बच्चा टोले में सोमवार सुबह खेत में लगी तार की बाड़ में कथित रूप से प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के धूबौली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी शीला इन दिनों अपने मायके रजौड़ा पंजूम आई हुई थीं। सोमवार सुबह वह दैनिक नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर निकली थीं। बताया जा रहा है कि एक किसान ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार की बाड़ लगा रखी थी। आरोप है कि इस तार में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था।

खेत के पास पहुंचते ही शीला तार की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

शीला के दो बेटे सत्यम (20) और शिवम (17) हैं, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके पति लक्ष्मण सिंह मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए।

पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

     प्रभारी महराजगंज 

        कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...