⚡ ब्रेकिंग News

मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया एवं सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के कार्यालय पहुंचे.

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद.




औरंगाबाद, 16 अगस्त 2026 औरंगाबाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में बिहार सरकार के सत्ता रूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया एवं औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह का गरिमामय आगमन हुआ। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा दोनों माननीय अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।


इस अवसर पर चैम्बर की ओर से जिले के व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को संक्षेप में अतिथियों के समक्ष रखा गया। व्यवसायियों की सुरक्षा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, आर्म्स लाइसेंस की प्रक्रिया को सुगम बनाने, लाइसेंस संबंधी समस्याओं तथा व्यापारियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक आवेदन/मांग-पत्र भी सौंपा गया।


कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स से नए जुड़े सदस्यों को एक्टिव मेंबर के रूप में प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नए सदस्यों का चैम्बर परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के साथ मिलकर व्यवसायियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


नए एक्टिव सदस्यों का स्वागत, इस अवसर पर चैम्बर से नए सदस्य के रूप में जुड़े—

सतीश रंजन गुप्ता — कृष्णा ट्रेडर्स / शांभवी इंटरप्राइजेज

सनी कुमार एंड एसोसिएट्स (CA)मोहम्मद फिरदौस, गोल्डन विशाल मोटर्स ,आशुतोष पाठक,

 रणविजय मेहता, रामजी गुप्ता को एक्टिव मेंबर का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


चैम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि नए सदस्यों का जुड़ना संगठन के विस्तार एवं मजबूती का प्रतीक है। व्यवसायियों की अधिक से अधिक भागीदारी से चैम्बर जिले के व्यापारिक हितों को और प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होगा। मुख्य सचेतक  संजीव चौरसिया एवं सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने चैम्बर द्वारा उठाए गए व्यवसायियों से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक सहयोग एवं पहल का आश्वासन दिया।


चैम्बर के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, “औरंगाबाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स व्यवसायियों के हित, सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा। नए सदस्यों का जुड़ना हमारे संगठन को और मजबूत करता है। हमारा उद्देश्य जिले के प्रत्येक व्यवसायी की आवाज को मजबूती से उचित मंच तक पहुंचाना और औरंगाबाद में बेहतर व्यापारिक वातावरण का निर्माण करना है।”


इस अवसर पर चैम्बर के पदाधिकारी, एक्टिव मेंबर, नव-नियुक्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में व्यवसायी प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...