बरेली: हर साल की तरह इस वर्ष भी वार्ड 18 स्थित विष्णु मंदिर के प्रांगण में हरियाली तीज का रंगारंग कार्यक्रम अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी रोजमर्रा की गृहस्थी से समय निकालकर जमकर मस्ती की और अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने जी भर कर की मस्ती और जीते उपहार...
कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एवं पार्षद सुधा सक्सेना का इस आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर की उलझनों से बाहर निकालकर एक खुशनुमा माहौल प्रदान करना था, जहां वे खुद को समय दे सकें। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत और भजन गाकर समां बांध दिया। इस दौरान कई मनोरंजक गेम्स खिलाए गए। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाली और गेम्स जीतने वाली महिलाओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने इस दौरान अपने अंदर के बचपन को फिर से जिया और तनावमुक्त होकर फुल मस्ती की।
कार्यक्रम में इन अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति:..
* मुख्य अतिथि: श्रीमती पुष्पा पांडे जी (सदस्य, महिला आयोग)
* विशिष्ट अतिथि: श्रीमती नीलम जेठा जी (अध्यक्ष, महानगर महिला मोर्चा) श्रीमती मंगलेश सक्सेना.
मंच का सफल संचालन कर रहीं पार्षद सुधा सक्सेना ने एक बेहद अनोखे अंदाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को मोतियों की माला पहनाते हुए कहा कि, "जिस तरह ढेर सारे मोती एक धागे में पिरोए जाने पर एक सुंदर माला का रूप ले लेते हैं, ठीक उसी तरह यदि हम सब महिलाएं एकजुट होकर कोई भी कार्य करें, तो हमें सफलता अवश्य मिलेगी।" इस संदेश ने पूरे कार्यक्रम को एकता की खुशबू से महका दिया।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान..
वार्ड में होने वाले हर कार्यक्रम की तरह इस आयोजन को सफल बनाने में भी कई महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। इनमें मुख्य रूप से भावना जोशी, लता सारस्वत, पूनम उपाध्याय, पुष्पा लाभ्यान, गीता देवी, बिंदु मिश्रा, प्रेमा बिष्ट, सीमा शर्मा, भाग्यवती और आराधना शर्मा शामिल रहीं।
कार्यक्रम में इनकी रही शानदार उपस्थिति..
सभी बहनों ने मिलकर इस पर्व को मनाया और अंत में स्वादिष्ट भोजन व स्नैक्स का आनंद लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से:
सीमा शर्मा, भावना जोशी, बिंदु, प्रेमा बिष्ट, पूनम उपाध्याय, शिवानी, सुमन शर्मा, निष्ठा शर्मा, टोली, नंदिनी, कमला जोशी, पूजा, अभिलाष, आरव, आकांक्षा, तरनजीत, बुलबुल, वैष्णवी, हिंदू, पुष्पा लाभियान, प्रीति, दीपिका, गंगा, उषा सिंह, निधि त्रिपाठी, माही, अंजू, रिद्धि, सिद्धि, तान्या, रितु, सरिता, ममता, दया जोशी, वकील आंटी, सोनल, गीता देवी, मंजू, प्रवेश पाराशरी, वंदना, सुनीता, कंचन, निष्ठा, राजकुमारी, रजनी, उत्कर्ष, समृद्धि, कांति देवी, राशि, आशा, शेफाली, शिवानी, रेनू, सीमा, मीनाक्षी, अंजू, विम्मी, मीनू, पिंकी मल्होत्रा, लता सारस्वत, शशि, मोरश्री, प्रभावती, कविता उपाध्याय, रेखा, दीपा कांडपाल, सुमन, मीणा, संगीता कश्यप, वर्षा, आराधना शर्मा, भगवती, शेफाली, वंदना, सोनिया, आदर्श, नेहा, कीर्ति, पीहू, नीलम भट्ट, अलका, पूनम उपाध्याय पंडित, मोना शुक्ला, आरुणि शुक्ला, अपर्णा सक्सेना, सुलेखा, अंशु, हेमा, सुधा और निशा आदि उपस्थित रहीं।

إرسال تعليق