⚡ ब्रेकिंग News

ईद मिलाद उन -नबी का त्योहार धूमधाम के साथ हुआ सम्पन्न।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। त्योहार की शुरुआत कांडी बाजार में भी उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद देते नजर आए।



इस अवसर पर कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चाहे हिंदू समुदाय का त्योहार हो या मुस्लिम समुदाय का, सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर मनाना चाहिए।



मुखिया विजय राम की ओर से त्योहार में शामिल लोगों के लिए ठंडे पानी एवं मिठाई की व्यवस्था भी की गई। उनकी इस पहल की सभी समुदायों के लोगों ने सराहना की।


वहीं कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को आपसी भाईचारे एवं शांति का संदेश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि कांडी प्रखंड क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली है। इसके लिए उन्होंने कांडी वासियों का आभार जताया।


उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान प्रखंड क्षेत्र के किसी भी हिस्से से विवाद की कोई सूचना नहीं मिली। उधर अधौरा मदरसा से भी डीजे के साथ जुलूस निकाला गया जोसोनपुरवा ,तेलियानिजामत,अधौरा व देवडीह होते मदरसा में समाप्त हो गया।उसके बाद मिलाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस तरह क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...