शाहजहांपुर से ATN NEWS 11 के लिए डॉ अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट.
ATN NEWS 11:=शाहजहांपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। चौक कोतवाली क्षेत्र के हयातपुरा मोहल्ला निवासी एक शिक्षिका की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका दून इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।
मृतका की पहचान नैना आनंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर वह स्कूटी से किसी काम से निकली थीं। कच्चा कटरा मोड़ के पास एक प्रतिष्ठान के निकट वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद स्वयं अपने पति मोहित आनंद को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक पैकेट भी मिला है।
परिजनों के अनुसार नैना ने करीब 14 वर्ष पहले मोहित से प्रेम विवाह किया था। उनकी दो बेटियां हैं। मायके वालों ने बताया कि शनिवार को शिव बरात के दौरान वह मायके गई थीं, उस समय उन्होंने किसी भी तरह के तनाव की बात नहीं बताई थी।
फिलहाल चौक कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

إرسال تعليق