⚡ ब्रेकिंग News

पंचायत सहायकों के मानदेय बढ़ोत्तरी व स्थायीकरण सहित 5 सूत्रीय मांगों के संबंध में डीपीआरओ को एडीओ पंचायत के माध्यम से सौपा गया ज्ञापन।




थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले के विकास खण्ड कुदरहा ब्लॉक के पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के ब्लाक अध्यक्ष - कुदरहा  संदीप यादव तथा ब्लाक उपाध्यक्ष -  अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में  प्रदेश के आह्वान पर  कुंदरहा ब्लाक के समस्त पंचायत सहायकों की ओर से  माननीय एडीओ पंचायत कुंदरहा नंद राम लाल को यह अल्टीमेटम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।


जिसमें पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की प्रमुख मांग निम्न है।


1. माननीय मुख्यमंत्री जी से पंचायत सहायकों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराई जाए।


2. पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष ₹30,000 प्रतिमाह किया जाए। या तो कम से कम उत्तर प्रदेश में निर्धारित न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के बराबर मानदेय प्रदान किया ही जाए।


3. पंचायत सहायकों की अनुबंध/संविदा प्रक्रिया को समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली जाए। हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया.


4. महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान की जाए तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण/समायोजन की नीति लागू की जाए।


5. पंचायत सहायकों के अनुभव एवं कार्य को ध्यान में रखते हुए आगामी ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाए।


ब्लाक अधयक्ष - संदीप यादव ने बताया कि  शासन से मांग की जाती है कि उपरोक्त मांगों पर एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

अन्यथा पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के समस्त पंचायत सहायक अपनी मांगों के समर्थन एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु दिनांक 07 सितम्बर 2026 से ईको गार्डेन, लखनऊ में अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।


ज्ञापन में सौंपने वाले पंचायत सहायक...


 अजीत कुमार वर्मा(ब्लाकउपाध्यक्ष)

राजन पटेल ( ब्लाकमहामंत्री)

विवेक पाल( ब्लाककोषाध्यक्ष)

सचिव ( उमेश) 

उप सचिव ( विजय)

पूजा मिश्रा रूमा सिंह

अलका सिंह अजय चौधरी

अनिल कुमार शिवदेवी 

खूशबू करूणा

आकाश गुप्ता 

मनोज कुमार 

विशाल कुमार 

दुर्गावती नीलम 

मीना बैजूनाथ 

जैसे तमाम पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...