⚡ ब्रेकिंग News

कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर धरना पर बैठने की दी चेतावनी।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। चुकी यहां राजनीतिक प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह का प्रतिनियोजन राजकीय उत्क्रमित जमा दो उच्च विद्यालय लवाही कला, डंडई से राजकीयकृत जमा-दो उच्च विद्यालय कांडी में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया गया था। कुछ ही दिनों पहले प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह ने अभिभावकों की अनुमति के बिना दर्जनों विद्यार्थियों के बाल असामान्य तरीके से काट दिया था। इसके बाद छात्रों को सिर का मुंडन करवाना पड़ा। इस घटना को लेकर अभिभावक व जनप्रतिनिधि जानकारी लेने विद्यालय पहुंचे थे,


जहां प्रधानाध्यापक के व्यवहार से अभिभावक व जनप्रतिनिधि नाराज हो गए। यह शिकायत जिला पदाधिकारी से की गई थी। संज्ञान लेते हुए जिला स्तर पर जांच दल गठित कर जांच कराई गई थी। प्रधानाध्यापक पर यह भी आरोप था कि उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से अनावश्यक पत्राचार किया, जो स्वेच्छाचारिता और मनमानेपन का घोतक है।प्रखंड प्रमुख ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मलय कुमार सिंह को उनके मूल पदस्थापित उत्क्रमित जमा दो उच्च विद्यालय लवाही कला, डंडई में विरमित कर दिया गया। जारी लिखित आदेश के अनुसार, उन्हें 11 अगस्त 2026 को रामप्रसाद पाठक को प्रभार सौंपना था तथा 12 अगस्त को मूल विद्यालय लवाही कला में योगदान देना था। किंतु 10 अगस्त की शाम में दो सरकारी बस JH 14K 7028 व JH 14A 1021 के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जिला में भेजा गया था। पदाधिकारियों से यह विनती करने के लिए कि उनका विरमित रुक जाए। प्रमुख ने कहा कि छात्र-छात्राएं गढ़वा से वापस आए। रात के लगभग 10 बज रहे थे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में इधर उधर छिपने की कोशिश कर रहे थे। यह सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय व कांडी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बारिश में सभी बच्चे पूर्ण रूप से भीग चुके थे। यह देखकर सभी हैरान हो गए। प्रमुख व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपनी गाड़ी से बच्चों को घर भेजे। प्रमुख ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों ने बताया था कि जिला में कोई कार्यक्रम है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि मलय कुमार सिंह पदाधिकारी के आदेश का अवहेलना कर रहे हैं। जब उनका विरमित उनके मूल विद्यालय में हो गया तो उन्हें जाना चाहिए, न कि राजनीतिक करना चाहिए। यदि वह अपना मुल्य विद्यालय में योगदान नहीं देत है यहां की जनता व जनप्रतिनिधि कल धरना पर बैठ जाएंगे यदि रात में छात्र छात्राओं के साथ कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेवार कौन होता.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...