मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 13/08/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा (भा॰प्र॰से॰) के निर्देशानुसार मंडल कारा औरंगाबाद में कारा की व्यवस्थाओं की जांच हेतु अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह की दो सदस्यीय जांच समिति* द्वारा निरीक्षण एवं जांच की गई।
जांच के दौरान कारा परिसर में *साफ-सफाई की व्यवस्था, कैदियों के रहने एवं आवासन की व्यवस्था, मेस का संचालन, कैंटीन का संचालन तथा बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा* का विस्तृत जायजा लिया गया। जांच समिति द्वारा कारा में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं कैदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। संबंधित व्यवस्थाओं के संचालन एवं अनुपालन की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में की गई उक्त जांच की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा जांच के आधार पर अग्रतर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment