⚡ ब्रेकिंग News

​वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने एसएसपी कार्यालय परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11:-गयाजी 15 अगस्त 2026 आज दिनांक 15/08/2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार , गयाजी के कार्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

​ध्वजारोहण के इस विशेष कार्यक्रम में जनपद पदाधिकारी गया, नगर पुलिस अधीक्षक (City), गयाजी , पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया सहित जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​ध्वजारोहण के उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, समस्त गया पुलिस परिवार एवं आमजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।

​अपने संदेश में वरीय पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सेवा में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...