⚡ ब्रेकिंग News

​80वें स्वतंत्रता दिवस पर गया समाहरणालय में डीएम ने फहराया तिरंगा, राष्ट्र की एकता और अखंडता का लिया गया संकल्प।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.


ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी आज 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर समाहरणालय, गया परिसर में भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, गया द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

​इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), नगर पुलिस अधीक्षक (City SP), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित जिले के कई प्रमुख प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद किया गया। इसके साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...